सीएम केजरीवाल ने हिसार से की मेक इंडिया नंबर 1 अभियान की शुरुआत

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मेक इंडिया नंबर 1 अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की तहत केजरीवाल देश के कोने कोने तक जायेंगे। इस यात्रा की शुरुआत केजरीवाल ने अपनी जन्मभूमि हरियाणा के हिसार से की है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मेक इंडिया नंबर 1 अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की तहत केजरीवाल देश के कोने कोने तक जायेंगे। इस यात्रा की शुरुआत केजरीवाल ने अपनी जन्मभूमि हरियाणा के हिसार से की है।

हिसार में मेक इंडिया नंबर 1 अभियान की शुरूआत करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूछा, भारत में अभी भी गरीबी क्यों है? क्यों हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिली? हमें किस चीज की कमी है? केजरीवाल ने कहा कि हम आजादी के 75 साल मना रहे हैं। देश बहुत हर्षोल्लास के साथ 75 साल बना रहा है, लेकिन सभी के मन में एक सवाल है कि 75 साल किसी भी देश के लिए बहुत ज्यादा नहीं होते लेकिन बहुत कम भी नहीं होते है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के सवाल है कि इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए? हम पीछे क्यों रह गए? उन्होंने कहा कि भारत के लोग दुनिया के सबसे इंटेलिजेंट लोग हैं। दुनिया की हर मल्टीनेशनल कंपनी में भारतीय जरूर मिलेगा। हमारा सिस्टम खराब है पिछले 75 सालों में इन नेताओं और पार्टियों ने मिलकर गंदी राजनीति की है। उनके भरोसे अगर छोड़ दिया तो अगले 75 साल ऐसे ही पीछे रह जाएंगे।

केजरीवाल ने जनता से साथ आने की अपील करते हुए कहा कि हम लोग देश के कोने-कोने में जाएंगे, हर राज्य में जाएंगे और लोगों को जोड़ने की कोशिश करेंगे। 130 करोड़ लोगों को जोड़ने का हमारा मकसद है। उन्होंने साथ ही कहा, दिल्ली में हमने कम पैसे में सरकारी स्कूलों को विकसित करके दिखाया और पंजाब में भी ठीक करने में लगे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि देश में इस समय एक गलत ट्रेंड चल रहा है जैसे हरियाणा के अंदर मौजूदा सरकार ने 190 सरकारी स्कूल बंद कर दिए, उससे पहले की सरकारों ने 700 सरकारी स्कूल बंद कर दिए। सरकारी स्कूल अगर बंद कर देंगे तो गरीबों के बच्चे कहां पढ़ेंगे, अगर हमने सरकारी स्कूल बंद करने शुरू कर दिए तो 18 करोड़ बच्चे अनपढ़ रह जाएंगे। अगर 18 करोड बच्चे अनपढ़ रह गए तो देश कैसे आगे बढ़ेगा।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, इससे पहले किसी पार्टी ने 75 सालों तक ये बातें नहीं उठाई, क्योंकि उनके मुद्दे धर्म और इधर उधर की बातों से भरे होते हैं। अगर 130 करोड़ लोग साथ मिल गए तो यह देश नंबर 1 बन जाएगा।

calender
07 September 2022, 05:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो