CM योगी ने G 20 वॉकथॉन को हरी झंड़ी दिखाकर, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश बढ़ रहा आगे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में G20 समिट के लिए वॉकथन का आयोजन किया गया है। आम जनता को जोड़ने के लिए चार शहरों का आयोजन किया गया है। लखनऊ, आगरा, वाराणसी और नोएड़ा में मैराथन वॉकथन का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में G 20 वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में G20 समिट के लिए वॉकथन का आयोजन किया गया है। आम जनता को जोड़ने के लिए चार शहरों का आयोजन किया गया है। लखनऊ, आगरा, वाराणसी और नोएड़ा में मैराथन वॉकथन का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में G 20 वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

इसमें 5 सौ खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं। इस प्रकार मिनी मैराथन महिला व पुरूष वर्ग में आयोजित की गई है। जो सुबह नौ बजे रेजीडेंसी से चालू होकर कई मार्ग से होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक पहुंची है। प्रथम पुरस्कार पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार तीन हजार और तृतीय पुरस्कार दो हजार, चौथा और छठा पुरस्कार एक हजार दिया जाएगा। 

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमने पूरी दुनिया को अपना सामर्थ दिखाया है और हम पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते है। 24 जनवरी को प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।  आजादी के बाद 24 जनवरी, 1950 को इसका नामकरण उत्तर प्रदेश हुआ।

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  G20 में दुनिया के वे 20 बड़े देश हैं जहां दुनिया की 60% से अधिक आबादी निवास करती है, जिनसे 75% से अधिक ट्रेड है, 85% GDP पर आता है... दुनिया के वे 20 बड़े देश G20 के नाम से जाने जाते हैं और दुनिया के उन 20 बड़े देशों का नेतृत्व आज प्रदेश को मिला है। गौतमबुध्द नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि रन फॉर G 20 को लेकर लोगों में बहुत रुचि है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इस रन फॉर G20 का शुभारंभ किया। जिसमें हजारों संख्या में लोग पहुंचे हुए है।

calender
21 January 2023, 11:38 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो