Congress Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रचार के लिए आज गुजरात जाएंगे थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव प्रचार अभियान शुरु कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर आज गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर है।

Janbhawana Times

जानकारी के मुताबिक, थरूर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर बुधवार दोपहर अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। वह पार्टी के शीर्ष पद के आगामी चुनाव के लिए प्रचार करने के वास्ते आज यानी बुधवार को गुजरात जाएंगे। वहीं इसके बाद थरूर कांग्रेस के निर्वाचक मंडल के सदस्यों (डेलीगेट) तथा पत्रकारों से बातचीत करेंगे।

गौरतलब है कि शशि थरूर के प्रतिद्वंदी मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार के लिए पिछले सप्ताह गुजरात आए थे। उन्होंने भी पार्टी डेलीगेट से मिलने से पहले साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

आपको बता दें कि तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे भी 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए मैदान में हैं। चुनाव के परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर काफी उत्साह है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag