राहुल के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस मजबूत होगी: सीएम गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि अगर राहुल कमान संभालते हैं तो इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और देश के समक्ष चुनौतियों से निपटने में भी आसानी होगी। उन्होंने संवाददाताओं

Janbhawana Times
Janbhawana Times

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि अगर राहुल कमान संभालते हैं तो इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और देश के समक्ष चुनौतियों से निपटने में भी आसानी होगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज भी (कांग्रेस में) लोग यह भावना रखते हैं कि राहुल जी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए। 2019 में हम कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था। गहलोत का कहना है, ‘‘हम चाहते हैं कि अगर वो अध्यक्ष बनते हैं तो हम सब मिलकर कोई कमी नहीं आने देंगे, उनके नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी।

उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी, आगे बढ़ेगी। देश के सामने चुनौतियां बड़ी हैं, अगर राहुल जी अध्यक्ष बनते हैं तो इन चुनौतियों से निपटने में आसानी होगी।’’ इन्होंने (भाजपा ने) हमेशा गांधी परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। राहुल गांधी को भी निशाना बनाया गया है। भाजपा के लोग जनसंघ के जमाने से यह करते रहे हैं। गहलोत ने कहा, ‘‘राहुल जी बहुत प्यारे इंसान हैं। उनके अंदर नफरत और गुस्सा नहीं है। इसीलिए उन्होंने संसद में भावुकता में प्रधानमंत्री को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री जी में बड़प्पन होता तो वह खड़े हो जाते और मिलते।’’

calender
07 September 2022, 03:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो