दिल्ली में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हो सकता है विवाद , वजह भी जान लीजिए

3 जनवरी को फिर शुरू हो रही यात्रा इस बार दिल्ली के उन इलाकों में भी जाएगी जहां 2020 में दिल्ली दंगा हुआ था।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के आराम के बाद 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 24 दिसंबर को ये यात्रा दिल्ली पहुंची थी। अब तक भारत जोड़ो यात्रा ने 2800 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है।

राहुल गांधी अपनी इस यात्रा को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। आपको बता दें कि 3 जनवरी को फिर शुरू हो रही यात्रा इस बार दिल्ली के उन इलाकों में भी जाएगी जहां 2020 में दिल्ली दंगा हुआ था। आपको बता दें कि ये दंगा नए नागरिकता कानून को लेकर हुआ था।

भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के यमुना बाजार से होते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों से गुजरेगी। इनमें सीलमपुर और गोकुलपुरी शामिल हैं। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा लोनी बॉर्डर होते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियबाद में एंट्री लेगी।

कांग्रेस पार्टी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू होने वाली है। यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार 30 दिसंबर को कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की है।

आपको बता दें कि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। उसके बाद ये बैठक बुलाई गई थी। कांग्रेस की इस बैठक में CRPF, खुफिया ब्यरो के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्वी व पूर्वोत्तर दिल्ली के जिला उपायुक्त शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

New Year 2023: यूपी में न्यू इयर पार्टी से पहले पुलिस का निर्देश, ड्रिंक एंड ड्राइव पर लिया जाएगा एक्शन

calender
31 December 2022, 12:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो