'नोरा फतेही जैसे फिगर' की सनक...पति के लगातार तानों और प्रताड़ना से तंग युवती ने थाने में की शिकायत
गाजियाबाद से चौंकाने वाली बर आई है. जहां एक नवविवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, दहेज मांगने और अनोखे उत्पीड़न के आरोप लगाए. पति रोज ताने मारता, 'नोरा फतेही' जैसा फिगर बनाने को तीन घंटे जिम में एक्ससाईज करवाता था.

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाली शिकायत सामने आई है, जिसमें एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, प्रेगनेंट होने और दहेज की मांग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही पति उसे रोज ताने मारता और नोरा फतेही जैसा फिगर बनाओ कहकर तीन-तीन घंटे जिम में एक्सरसाइज करवाता था. शिकायत लेकर महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और फूट-फूटकर रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए. महिला ने बताया कि प्रताड़ना और उपेक्षा के कारण उसका स्वास्थ्य बिगड़ा और फिर वह प्रेगनेंट हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कैसा था दोनो का रिश्ता?
पीड़िता मुरादनगर की रहने वाली है और उसकी शादी इस साल मार्च में मेरठ के एक फिजिकल एजुकेशन टीचर से हुई थी. महिला का दावा है कि उसकी शादी में पिता ने महिंद्रा स्कॉर्पियो, नकदी और लाखों रुपये के गहने दिए, जिसमें टोटल लगभग 75 लाख रुपये का खर्च आया था. बावजूद इसके उसके ससुराल वाले दहेज की और मांग करते रहे और शादी के बाद ही पति का व्यवहार ठीक नहीं रहा.
बॉडी शेप को लेकर क्या कहता था?
शिकायत में महिला ने कहा कि पति और ससुराल वाले उसे उसकी शारीरिक बनावट के कारण अक्सर ताने मारते थे. पीड़िता ने बताया कि पति को उसकी हाइट नॉर्मल है. दिखने में बहुत ज्यादा सुंदर नहीं हूं. जैसी बातें बर्दाश्त नहीं थीं और वे रोज उसे ताने मारते थे. साथ ही सास-ससुराल की तरफ से लगातार दहेज की मांग भी की जाती रही.
रोज तीन-तीन घंटे जिम जाने बोलता था
पीड़िता के अनुसार, उसके पति का दबाव था कि वह नोरा फतेही जैसी खूबसूरत बॉडी बनाए. कंप्लेंट में युकती ने यह भी बताया कि उसका पति हर रोज कहता था कि उससे शादी करके उसकी लाईफ बर्बाद हो गई है. उसे नोरा फतेही जैसी कोई खूबसूरत लड़की आसानी से मिल जाती. इसके चलते पति उसे रोज तीन-तीन घंटे जिम में एक्सरसाइज करने के लिए भेजता और अगर किसी दिन कम समय कसरत की तो खाना भी नहीं दिया जाता था.
प्रेगनेंसी को लेकर उसका उपेक्षाएं
पीड़िता ने बताया कि जब वह प्रेगनेंट हुई तो सास-ससुर और अन्य परिजनों ने इसमें कोई खास रुचि नहीं दिखाई. और पति किसी महिला से चैट करने में ब्यस्त था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट हुई. .ात ही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने एक बार उसे एक गोली खिला दी जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई. जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह प्रेगनेंट है.
शिकायत के बाद पुलिस जांच
गाजियाबाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और पुष्टि की है कि शिकायत दर्ज कर लेकर जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. अभी किसी भी दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के विषय में अंतिम निर्णय जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगा.


