Delhi: दिल्लीवासियों को मिली नीली झील की सौगात, पर्यावरण मंत्री ने किया उद्घाटन

दिल्ली को केजरीवाल सरकार ने नीली झील की सौगात दी है। अब प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद उठाने के लिए दिल्लीवासियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यादि आप भी दिल्ली में रहते है और छुटियों में किसी ऐसी जगह जाने का प्लान रहे हैं, जहां आप प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर झील-झरना और अपनों के साथ सुकून भरे पल बिता सकें तो आपकों कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

Lalit Hudda

दरअसल, विश्व आद्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नीली झील की सौगात दी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने असोला भाटी अभ्यारण्य में नीली झील ईको टूरिज्म प्लेस का उदघाटन किया है। इसके बाद अब आप यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और झील-झरना का आनंद ले सकेंगे।

इस दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि यह नीली झील प्राकृतिक और काफी गहरी है। पिछले एक-डेढ़ साल पहले जब कुछ लोगों ने असोला भाटी अभ्यारण्य का दौरा किया था तभी इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि विश्व आर्द्रता दिवस के मौके पर इसे दिल्ली की जनता के समर्पित कर दिया गया।

गोपाल राय ने बताया कि इसकी खास बात यह है कि ये पर्यटन स्थल पूरी तरह से ईको फ्रेंडली हैं। इसे लड़की-बांस जैसी ईकोफ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल करके बनाया बनाया गया है। नीली झील के अलावा चार कृत्रिम झरनों का भी निर्माण किया गया है। इन झरनों की ऊंचाई लगभग 100 फीट है और इन्हें चलाने के लिए सोलर पेनल का इस्तेमाल किया गया है।

सेल्फी प्वाइंट

ईकोफ्रेंडली तरीके से इस पर्यटन स्थल को विकसित किया गया है। नीली झील के साथ झरनों बनने से इसकी सुंदरता में चार चांद लग गए है। वहीं लोगों के लिए यहां पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जहां पर प्रकृति सौंदर्य के साथ आप अपने कैमरे में खूबसूरत पलों को कैद कर सकते है।

calender
04 February 2023, 04:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो