Delhi: किराए के मकान में रहने वाली दिव्यांग लड़की ने जापान में जीता सिल्वर मेडल

दिल्ली के मंडावली में किराए के मकान में रहने वाली दिव्यांग लड़की ने इतिहास रच दिया है। लतिका ने जापान के टोक्यो में एशिया पैरा बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता है। लतिका ने एशिया जूनियर स्पोर्ट एक्सचेंज गेम 2022 में सिल्वर मेडल जीता है। एशिया जूनियर स्पोर्ट एक्सचेंज गेम में एशिया के 12 देशों ने भाग लिया था। दिल्ली के सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाली लतिका के पिता पेशे से एलक्ट्रिशियन है और मां गृहणी है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली। दिल्ली के मंडावली में किराए के मकान में रहने वाली दिव्यांग लड़की ने इतिहास रच दिया है। लतिका ने जापान के टोक्यो में एशिया पैरा बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता है। लतिका ने एशिया जूनियर स्पोर्ट एक्सचेंज गेम 2022 में सिल्वर मेडल जीता है। एशिया जूनियर स्पोर्ट एक्सचेंज गेम में एशिया के 12 देशों ने भाग लिया था। दिल्ली के सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाली लतिका के पिता पेशे से एलक्ट्रिशियन है और मां गृहणी है।

अगर आपके इरादे बुलंद है तो कोई भी मंजिल पाना आसान नहीं है। ऐसे ही एक सपने को साकार कर के दिखाया है पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में किराए के मकान में रहने वाली एक दिव्यांग लड़की लतिका ने, लतिका एक हाथ से दिव्यांग है लेकिन बचपन से ही लतिका को खेल का शौक रहा। लतिका के घरवालों ने भी उसको सपोर्ट किया। लतिका ने 12वीं तक की पढ़ाई मयुर विहार फेस 2 के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। लतिका ने अपने पहले ही इंटरनेशनल गेम में सिल्वर मेडल जीता है।

जापान के टोक्यो शहर में एशिया जूनियर स्पोर्ट्स एक्सचेंज गेम 2022 का आयोजन 17 सितंबर से 19 सितंबर तक किया गया। इसमें भारत सहित थाईलैंड मलेशिया इंडोनेशिया सहित 12 देशों ने हिस्सा लिया था। लतिका ने टोक्यो की खिलाड़ी को 21-11 ओर 21-10 के 2 सीधे सेट में हराकर सिल्वर मेडल हासिल किया। लतिका के माता पिता ने बताया कि हमने कभी भी लतिका को दिव्यांग नहीं माना और उसे हमेशा प्रोत्साहित किया। कई बार पैसों की तंगी के चलते लतिका के लिए खेल का सामान भी नहीं खरीद पाए, लेकिन लतिका ने फिर भी हार नहीं मानी है।

लतिका ने बताया कि उसका सपना पेरिस में होने वाले 2024 के पैरा ओलंपिक में मैडल जितना है जिसके लिए वह चाहती कि सरकार उनकी मदद करें। वहीं लतिका ने सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि अपने आप को दिव्यांग ना मानकर खूब मेहनत करो और आगे बढ़ो।

calender
24 September 2022, 01:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो