दिल्लीः मनीष सिसोदिया ने किया वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज में वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सिसोदिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, खेल में रुची बढ़ाने और खेल के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने इस हॉकी मैदान को बनवाया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज में वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सिसोदिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, खेल में रुची बढ़ाने और खेल के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने इस हॉकी मैदान को बनवाया है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हॉकी के खिलाड़ी और प्रशिक्षण लेने वाले छात्र अब दिन के साथ-साथ रात में भी अभ्यास कर सकेंगे। इस विश्वस्तरीय एस्ट्रो-टर्फ फील्ड के माध्यम से हमारे भावी हॉकी खिलाड़ियो को आगे बढ़कर देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने हॉकी को बढ़ावा देने के लिए चार मैदान बनाए हैं, ताकि युवाओं के बीच राष्ट्रीय खेल को लोकप्रिय बनाने में मदद मिले।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में दिल्ली सरकार ने बेहतरीन खेल बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए अथक प्रयास किया है ताकि हमारे नवोदित खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करके देश का नाम रोशन कर सकें।

बता दें कि इस एस्ट्रो-टर्फ में चार हाई-मास्ट फ्लड लाइटें लगी हैं, जिससे की रात में भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। आधुनिक वर्षा जल संचयन प्रणाली के अलावा मैदान के लिए एक अलग जल निकासी व्यवस्था की गई है। टर्फ के नीचे 1.5 लाख लीटर की क्षमता वाला पानी का भंडारण टैंक बनाया गया है।

एस्ट्रोटर्फ मैदान की खास बात यह होती है कि यह पूरी तरह समतल होता है। इसमें क्रत्रिम घास उगाई जाती है, जो साधारण घास की अपेक्षा अधिक मजबूत होती है। इस घास की मिट्टी के अंदर पकड़ मजबूत होती है, जिससे खेल के दौरान यह उखड़ती नहीं है।

calender
04 November 2022, 05:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो