Delhi MCD: सदन में भारी हंगामे के चलते दिल्ली MCD की बैठक शुक्रवार तक के लिए स्थगित

दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव तो शांति से हो गया जिसमे आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया लेकिन कमेटी सद्स्यों में जमकर हंगामा हो रहा है। स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर एमसीडी सदन में रात से लेकर सुबह तक हंगामा जारी रहा।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव तो शांति से हो गया जिसमे आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया लेकिन कमेटी सदस्यो में जमकर हंगामा हो रहा है। स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर एमसीडी सदन में रात से लेकर सुबह तक हंगामा जारी रहा। स्टैंडिंग कमेटी दिल्ली नगर निगम की सबसे मजबूत कमेटी है। गुरूवार यानी आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आप के पार्षद वोट कराने को लेकर जमकर नारेबाजी की।

भारी हंगामें के चलते सदन की बैठक को कल तक यानी शुक्रवार 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि देर रात में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई तक हो गई। इस बीच हंगामे के चलते बैठक को कई बार स्थगित करना पड़ा। रात में जैसे ही पार्षदों के बीच हाथापाई हुई और वे एक - दुसके के ऊपर बोतले भी फेके और साथ महिलाओं के आपस में भिड़त भी हुई। इसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करना पड़ा। वही बतां दे कि भाजपा पार्षद स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव फिर से कराने की मांग कर रहे।

22 फरवरी 2023 को बुधवार के दिन आम आदमी पार्टी शैली ओबेरॉय को दिल्ली का नया मेयर चुना गया। मेयर चुनाव में डाले गए कुल संख्या 266 थी। जिसमें आम आदमी पार्टी की प्रत्य़ाशी को 150 मत मिले। जबकि भाजपा की प्रत्य़ाशी रेखा गुप्ता को 166 मतों से संतोष करना पड़ा और वे दूसरे स्थान पर रहीं।

दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सदन का सम्मान नहीं किया, उन्होंने फिर से लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया। यह शर्मनाक है। हम कल भी शांतिपूर्ण चुनाव की उम्मीद कर रहे हैं।हम क्रॉस वोटिंग से नहीं डरते, दिल्ली के लोगों ने हमें जनादेश दिया है। वे(BJP) चुनाव हार गए हैं, इसलिए वे डरे हुए हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag