Delhi MCD Election 2022: चुनाव आयोग ने किया एलान, 4 दिसंबर को होगा दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए चार दिसंबर को मतदान किया जाएगा। जबकि सात दिसंबर को चुनाव के परिणामों की घोषणा की जाएगी। शुक्रवार को दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के प्रमुख विजय सिंह ने प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की है।

Janbhawana Times

Delhi MCD Election 2022 Date: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए चार दिसंबर को मतदान किया जाएगा। जबकि सात दिसंबर को चुनाव के परिणामों की घोषणा की जाएगी। शुक्रवार को दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के प्रमुख विजय सिंह ने प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की है।

चुनाव आयोग के आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के मुताबिक, इस बार दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर मतदान किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद दिल्ली में 272 की जगह 250 वार्ड कर दिए गए है। बता दें इस बार दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा।

इससे पहले दिल्ली नगर निगम में 272 वार्ड थे। पिछले महीने ही चुनाव आयोग ने 250 वार्डों की सूची जारी कर दी थी। चुनाव आयोग की लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने का फैसला किया गया। जबकि 50 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवार होगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag