गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली मेट्रो ने लिया अहम निर्णय, आसानी से कर्तव्य पथ तक पहुंचेंगे लोग

दिल्ली मेट्रो रविवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सुबह 3:00 बजे से शुरू होगी. कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इससे लोग गणतंत्र दिवस परेड और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कर्तव्य पथ तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

दिल्ली मेट्रो ने 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर होने वाले समारोह के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं का समय संशोधित करने का निर्णय लिया है. मेट्रो रविवार को सुबह 3:00 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी, ताकि लोग गणतंत्र दिवस परेड और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कर्तव्य पथ तक पहुंच सकें.

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, 26 जनवरी को सुबह 6:00 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जिससे अधिकतम यात्रियों को सुविधा मिल सके. इसके बाद मेट्रो अपनी सामान्य समय-सारणी पर लौटेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, "गणतंत्र दिवस के सम्मान और उल्लास को देखते हुए, दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी 2025 को सुबह 3:00 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी. 

30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी ट्रेनें 

सुबह 6:00 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, इसके बाद नियमित समय-सारिणी लागू होगी." यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और सुबह के समय में मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाएं, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके. परेड का सीधा प्रसारण 26 जनवरी की सुबह 10:30 बजे से होगा. लोग इसे अपने टीवी सेट, मोबाइल फोन या लैपटॉप पर भी देख सकते हैं. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag