Delhi Weather : दिल्ली- NCR में ठंड की शुरूआत, तापमान में दर्ज गिरावट

देश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से दिल्ली-NCR के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई हैं जिसके बाद ठंड और बढ़ सकती है।

Shruti Singh

प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए अब ठंड की शुरूआत हो गई है। बीते शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं तमिलनाडु, चेन्नई समेत आसापास के इलाको में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि अब दिल्ली- एनसीआर में गुलाबी ठंड की शुरूआत हो गई हैं।

calender
12 November 2022, 10:34 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो