देवरिया सांसद ने वितरित किए स्मार्टफोन, बोले कि कोरोना के दौरान स्मार्टफोन शिक्षा के लिए बड़ा हाथियार था

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सांसद डॉक्टर त्रिपाठी ने पूजा अर्चना की। इसके बाद उनका महाविद्यालय में माला से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य छात्र छात्राओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन से लेश कर शिक्षा की गुणवत्ता को

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सांसद डॉक्टर त्रिपाठी ने पूजा अर्चना की। इसके बाद उनका महाविद्यालय में माला से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य छात्र छात्राओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन से लेश कर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दे रही है।

इसी कड़ी में आज देवरिया जिले के देसही देवरिया ब्लाक क्षेत्र में परमेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय नौतन हथियागढ़ में छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण क्षेत्रीय सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सदस्य विधान परिषद धर्मेंद्र सिंह ने किया। एक सवाल के जवाब में सांसद डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट फोन और लैपटॉप क्रांति आई है जब कोरोना काल के दौर से देश गुजर रहा था उस समय शिक्षाए भी बंद हो गई थी तो उस दौरान छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का सबसे बड़ा हथियार फोन बना और परिक्षाएं भी दी।।

इसी उद्देश्य से आज केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस योजना को लागू कर अनूठा पहल किया है। वहीं कल लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट के उद्घाटन पर सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने कहा इससे पूर्वांचल का उद्योग के क्षेत्र में काफी विकास होगा और दूसरो प्रदेशों व देशो में हो रहे पलायन पर विराम लगेगा।

calender
11 February 2023, 04:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो