महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, अजित पवार को मिला वित्त मंत्रालय, शिंदे को मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Maharashtra Cabinet Expansion Portfolio: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद अब मंत्रिमंडल का बंटवारा हो चुका है. इस कड़ी में सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास गृह विभाग, उर्जा समेत कई अन्य विभागों की जिम्मेदारी है. चलिए बताते हैं कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार को क्या जिम्मेदारी मिली है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

Maharashtra Cabinet Expansion Portfolio: महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास गृह मंत्रालय रहेगा. वहीं, शहरी विकास मंत्रालय डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दिया गया है. पहले से ही यह चर्चा थी कि बीजेपी गृह मंत्रालय पर कोई समझौता नहीं करेगी, और अब यही हुआ है. इस महत्वपूर्ण मंत्रालय को बीजेपी के पास ही रखा गया है.

महाराष्ट्र सरकार यह विभाग इस प्रकार 

  • गृह मंत्रालय: देवेंद्र फडणवीस
  • वित्त मंत्रालय: अजित पवार
  • शहरी विकास मंत्रालय: एकनाथ शिंदे
  • राजस्व मंत्रालय: चंद्रशेखर बावनकुले
  • उद्योग मंत्रालय: उदय सामंत
  • हायर एजुकेशन: चंद्रकांत पाटिल
  • वन मंत्रालय: गणेश नाईक
  • पर्यावरण मंत्रालय: पंकजा मुंडे
  • मेडिकल एजुकेशन: हसन मुश्रीफ
  • पानी आपूर्ति: गुलाबराव पाटिल
  • जलसंपदा मंत्रालय: राधा कृष्ण विखे पाटिल
  • स्कूली शिक्षा मंत्री: दादा भुसे
  • आदिवासी विकास मंत्रालय: अशोक विखे
  • परिवहन मंत्रालय: प्रताप सरनाईक
  • खाद्य आपूर्ति: धनंजय मुंडे
  • ओबीसी विकास मंत्रालय: अतुल सावे
  • सामाजिक न्याय विभाग: संजय शिरसाट
  • रोजगार: भरत गोगावले

देवेंद्र फडणवीस के पास गृह मंत्रालय

यह पहले से ही उम्मीद की जा रही थी कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गृह मंत्रालय अपने पास रखेंगे. अजित पवार को एक बार फिर वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और आवास मंत्रालय दिया गया है. पंकजा मुंडे को पर्यावरण मंत्रालय और धनंजय मुंडे को खाद्य आपूर्ति मंत्रालय का प्रभार दिया गया है.

33 कैबिनेट मंत्री और 6 राज्य मंत्री

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जनता ने महायुति को स्पष्ट बहुमत दिया. इसके बाद 5 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ, जिसमें देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री, और एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने. कैबिनेट विस्तार 15 दिसंबर को हुआ, जिसमें 39 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें 33 कैबिनेट मंत्री और 6 राज्य मंत्री थे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो