दुर्ग: शादी के चंद दिनाें बाद दुल्हन की मिली फांसी पर लटकती हुई लाश, दिल दहलाने वाली है दुर्ग की ये घटना

दुर्ग के टंकी मरोदा निवासी एक नवविवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि 24 नवंबर को ही महिला की शादी हुई थी। वहीं घटना का कारण अभी अज्ञात है। मामले की जांच नेवई पुलिस कर रही है

Janbhawana Times

Durg News: दुर्ग। दुर्ग के टंकी मरोदा निवासी एक नवविवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि 24 नवंबर को ही महिला की शादी हुई थी। वहीं घटना का कारण अभी अज्ञात है। मामले की जांच नेवई पुलिस कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रेरणा गुप्ता (22) ने शनिवार की दोपहर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार उसका पति हीरालाल गुप्ता दोपहर में क्रिकेट देखने के लिए बाहर चला गया था। शाम को जब वो वापस लौटा तो प्रेरणा की लाश फंदे पर झूलती मिली।

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने दोपहर में एक साथ खाना खाया था। इसके बाद वो क्रिकेट देखने के लिए घर से बाहर चला गया था। नेवई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण इसकी न्याययिक दंडाधिकारी जांच होगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag