देवभूमि के पिथौरागढ़ में आज सुबह आया भूकंप, 2.9 की थी तीव्रता

रविवार की सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह करीब 8.58 बजे पिथौरागढ़ से 23 किलोमीटर पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Nisha Srivastava

देश में भूकंप के झटके लगाता आ रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। उत्तराखंड के जोशीमठ में इस वक्त प्राकृतिक आपदा से लोग परेशान हैं। दीवारों में आ रही दरारों से जनता वहां से पलायन कर रही है। देवभूमि के कई हिस्सों में जमीन दरकने की घटना बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि इस आफत में उत्तराखंड के लोगों की एक और परेशानी बढ़ गई है।

रविवार की सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह करीब 8.58 बजे पिथौरागढ़ से 23 किलोमीटर पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपको बता दें कि रिक्टल स्केल पर भूकंप की 3.8 तीव्रता मापी गई है। इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। हाल ही में उत्तराखंड के जोशीमठ में 13 जनवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

एक के बाद एक भूकंप के आने से लोग बहुत डरे हुए हैं। उत्तकाशी में देर रात 2.9 स्पीड से भूकंप आया जिसका केंद्र जमीत के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था। आपको बता दें कि जोशीमठ में आई आपदा जैसी स्थिति उत्तराखंड के कई हिस्सों में देखने को मिल रही थीं। इन हिस्सों में डरा देने वाली भनायक तस्वीरें सामने आ रही थीं। देवभूमि में कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उत्तरकाशी के मकानों में भी जोशीमठ की तरह दीवारों में दरारें आ रही हैं।

वहां की जनता ये सब देख कर डरी हुई है। लोगों को डर है की इन जगहों का हाल भी जोशीमठ की तरह ना हो जाए। शनिवार 21 जनवरी की सुबह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 14 जनवरी को भी हिमाचल के धर्मशाला में भूकंप आया था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag