पूर्वी निगम कर्मचारियों को अब देना होगा संपत्तियों का ब्योरा

पूर्वी निगम अब अपने कर्मचारियों की संपत्तियों का डाटा एकत्रित करने जा रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर निगमायुक्त स्तर के अधिकारियों को संपत्तियों का विवरण निगम मुख्यालय में मुहैया कराना होगा। इस संबंध में कर निर्धारण एवं समाहरण विभाग के संयुक्त कर निर्धारक एवं समाहर्ता अधिकारी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

एजेंसी। पूर्वी निगम अब अपने कर्मचारियों की संपत्तियों का डाटा एकत्रित करने जा रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर निगमायुक्त स्तर के अधिकारियों को संपत्तियों का विवरण निगम मुख्यालय में मुहैया कराना होगा। इस संबंध में कर निर्धारण एवं समाहरण विभाग के संयुक्त कर निर्धारक एवं समाहर्ता अधिकारी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक एए एंड सी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि मैसर्स डाटा वर्ल्ड की तरफ से पूर्वी निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सम्पत्तियों का सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे हाउस टैक्स विभाग की ओर से कराया जा रहा है। सर्वे के बाद सभी संपत्तियों का रिकॉर्ड इलेक्ट्रिॉनिक डाटाबेस प्रबंधन व्यवस्था पर रहेगा।

पूर्वी निगम की ओर से एनआईसी के साथ नया पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल पर संपत्तियों का यूपिक नंबर अनिवार्य रहेगा, ताकि सम्पत्ति कर जमा कराने में लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो। बताया गया कि पूर्वी निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की संपत्तियों को यूपिक नंबर और कार्ड मुहैया कराने के लिए संपत्तियों का विवरण एकत्रित करने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में पूर्वी निगम के तमाम एचओडी और डीडीओ को कहा गया है कि वह पूर्वी निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों की संपत्तियों का विवरण एकत्रित कर जल्द से जल्द संपत्ति कर विभाग को भेज दें ताकि वित्त वर्ष 2022-23 में सभी कर्मचारी समय रहते यूपिक नंबर प्राप्त कर हाउस टैक्स जमा करा सकें। विभाग अधिकारियों का कहना है कि पूर्वी निगम में करीब 45 हजार निगम कर्मचारी हैं।

calender
08 April 2022, 08:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो