एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की शपथ ली, फडणवीस बने डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस शपथ ग्रहण

Janbhawana Times

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जब वह शपथ लेने चले तो विधायकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने 40 शिवसेना के विधायकों के साथ कुल 50 विधायक होने का दावा किया है। वहीं भाजपा के 106 विधायक हैं। 

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन पहुंचे। शिंदे ने मराठी में शपथ ली। आपको बता दें कि देंवेंद्र फडणवीस ने ही ऐलान किया था कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह खुद सरकार में नहीं होंगे और बाहर से सरकार की मदद करेंगे। हालांकि बाद में जेपी नड्डा ने खुद मीडिया के सामने  आकर कहा कि पार्टी चाहती है कि वह उपमुख्यमंत्री बनें। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag