भाजपा सरकार प्रदेश में लगातार बढ़ा रही अन्याय: अखिलेश यादव

मुरादाबाद सरकार की ओर से प्लेन- लैडिंग की परमिशन नहीं मिलने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सड़क मार्ग से शनिवार दोपहर यहां पहुंचे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

मुरादाबाद सरकार की ओर से प्लेन- लैडिंग की परमिशन नहीं मिलने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सड़क मार्ग से शनिवार दोपहर यहां पहुंचे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि LIC, SBI में जो जनता का पैसा है उसे आपने अपने पसंदीदा उद्योगपति को दे दिया, क्या आरोपियों पर कार्रवाई होगी? आम लोगों का पैसा चला गया और सरकार कहती है कि हम निवेश लाएंगे।

 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जब से BJP की सरकार आई है। अन्याय लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन BJP के इशारे पर काम कर रहा है, कई जगहों पर उनका कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है। मेरे एक पूर्व प्रत्याशी को कल रात पुलिस पकड़ कर ले गई और अब कोई फोन नहीं उठा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेख का पुलिस प्रशासन भाजपा के एजेंट की की तरह काम कर रहा है। सपा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें लादे जा रहे है। इस प्रकार की कार्रवाई लोकतंत्र के लिए खतरा है।

अखिलेश यादव के बगल में बैठे आजम खां की ओर मुखातिब होते हुए अखिलेश यादव ने कहा रामपुर में आजम खां साहब पर कितने झुठे FIR दर्ज है। इतनी परेशानी इनकी तकलीफ और इस तरह का अन्याय किसी भी राजनीतिक परिवार के साथ नहीं हुआ होगा। जितना आजम खां के साथ हुआ है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag