मुम्बई के मलाड इलाके में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, एक की मौत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा एक हादसा सामने आया है। मुंबई के मलाड (पूर्व) में कुरार गांव की एक झुग्गी में आग लगने से सोमवार को एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा एक हादसा सामने आया है। मुंबई के मलाड (पूर्व) में कुरार गांव की एक झुग्गी में आग लगने से सोमवार को एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान प्रेम तुकाराम बोर के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि बोर एक झुग्गी में फंस गया था और आग की लपटों के कारण धुएं में फंस गया था। रेस्क्यू करने के बाद बोर को स्थानीय शताब्दी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आग इतनी भीषण है कि उसकी चपेट में 100 झोपड़े आ गए। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की पहुंची हुई है। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। 

घटना सोमवार सुबह 11.15 बजे की बताई गई, जिसके बाद आठ दमकल गाड़ियों और चार जंबो टैंकरों को ऑपरेशन में लगाया गया।

calender
13 February 2023, 06:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो