फिल्म अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत ने तैराकी में जीता स्वर्ण, खाली हाथ रहा मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तैराकी प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। बता दें कि पहले दिन मंगलवार को छह इवेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए। वेदांत माधवन की इसमें सबसे अधिक चर्चा रही। फिल्म अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत महाराष्ट्र का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। वेदांत ने स्वर्ण पदक जीता

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तैराकी प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। बता दें कि पहले दिन मंगलवार को छह इवेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए। वेदांत माधवन की इसमें सबसे अधिक चर्चा रही। फिल्म अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत महाराष्ट्र का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। वेदांत ने स्वर्ण पदक जीता।

बताते चलें कि एक दिन पहले ही वेदांत ने कहा था कि, मैं अपनी पहचान खुद बनाना चाहता हूं, स्वर्ण पदक जीतकर वेदांत ने यह बात साबित भी कर दी है। गेम्स में पहले दिन महाराष्ट्र और कर्नाटक के खिलाड़ी छाए रहे। बता दें कि मंगलवार को प्रकाश तरण पुष्कर में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में महाराष्ट्र के वेदांत माधवन ने 1:55.39 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

वहीं गुजरात के देवांश परमार ने रजत और राजस्थान के युग चेलानी ने कांस्य पदक जीता। जबकि मध्य प्रदेश के प्रांजल पांडे अंतिम स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में कर्नाटक का दबदबा कायम रहा। हर्षिका सिंह ने स्वर्ण और धीनिधी देसिंघु ने रजत पदक जीता। वहीं तमिलनाडु की शक्ति ने कांस्य पदक जीता।

बता दें कि पुरुषों की 100 ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में राजस्थान की अभिनंदन खंडेलवाल ने स्वर्ण पदक, तमिलनाडु के जशुआ थॉमस ने रजत पदक और महाराष्ट्र के अर्जुनवीर गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। वहीं महिला वर्ग में महाराष्ट्र की अपेक्षा फर्नांडेस ने स्वर्ण पदक, कर्नाटक की मानसी वर्मा ने रजत पदक और एस लक्ष्या ने कांस्य पदक जीता।

वहीं पुरुष वर्ग की 50 मीटर बटरफ्लाई में महाराष्ट्र शुभंकर पाटकी ने स्वर्ण पदक, असम के जहानजोय ज्योति हजारिका ने रजत पदक और तमिलनाडु के श्याम सुंदर राजन ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में कर्नाटक की नीना वेंकटेश ने स्वर्ण पदक, बंगाल के निलाब्जा घोष ने रजत पदक और पंजाब की जसनूर कौर ने कांस्य पदक जीता।

calender
08 February 2023, 11:57 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो