महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिल लगी आग, टेंट से उठीं ऊंची लपटें, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

टेंट में आग लगते ही लोगों को बाहर निकाला गया. साथ ही साथ प्रशासन ने लगातार अपील कर कहा कि पास के अन्य टेंट में रह रहे लोग बाहर निकल आएं क्योंकि हवा तेज चल रही है, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल सकती है. वहीं, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आग किन कारणों की वजह से लगी है.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लगी है. इस बार हरिहरानंद के टेंट में आग लगी है. टेंट से ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दी हैं. ये आग मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में आग लगी, जिससे कई टेंट जलकर खाक हो गए हैं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

बताया जा रहा है कि टेंट में आग लगते ही लोगों को बाहर निकाला गया. साथ ही साथ प्रशासन ने लगातार अपील कर कहा कि पास के अन्य टेंट में रह रहे लोग बाहर निकल आएं क्योंकि हवा तेज चल रही है, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल सकती है. वहीं, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आग किन कारणों की वजह से लगी है.

खाक चौक थाने के इंस्पेक्टर योगेश चतुर्वेदी ने बताया, ‘ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहा के पास एक कैंप में आग लग गई. हालांकि, दमकलकर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है.’ उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं.

30 जनवरी को भी लगी थी कुंभ में आग

इससे पहले 30 जनवरी को महाकुंभ के सेक्टर-22 में भी कई पंडालों में आग लग गई थी. इस आग में 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे.  बता दें कि इससे पहले भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. महाकुंभ मेले के सेक्टर 2 में दो कारों में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया था. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और समय रहते फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो