पत्नी से मिलने नहीं दिया तो जालसाज सुकेश ने जेल में की भूख हड़ताल

तिहाड़ जेल में बंद 200 करोड़ का महाठग सुकेश चंद्रशेखर अपनी पत्नी लीना पॉल से मिलने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली(एजेंसी)। तिहाड़ जेल में बंद 200 करोड़ का महाठग सुकेश चंद्रशेखर अपनी पत्नी लीना पॉल से मिलने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि महीने में केवल दो बार कैदी को अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत होती है। वह इससे ज्यादा बार पत्नी से मिलने की मांग कर रहा है जिसे माना नहीं जा सकता। तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने मंगलवार को बताया कि कैदी सुकेश चंद्रशेखर ने 23.4.22 से 2.5.22 तक भूख हड़ताल की। उसके बाद फिर 4.5.22 से 12.5.22 तक खाना नहीं खाया। इस अवधि के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। उसकी मांग थी कि तिहाड़ की जेल संख्या 6 में बंद उसकी पत्नी से उसे मिलने दिया जाये। इस सिलसिले में उसे भी अन्य कैदियों की तरह अपनी पत्नी से महीने में दो बार मिलने की मुलाकात की अनुमति दी गई थी। जेल में महीने के हर पहले और तीसरे शनिवार को कैदियों को परिवार से मिलने की अनुमति दी जाती है। वहीं कैदी सुकेश को इनके अलावा और मुलाकात चाहिए थी, जिसकी इजाजत नहीं गई थी। इसी कारण उसने भूख हड़ताल की। फिलहाल उसके ऊपर जेल प्रशासन नजर रख रहा है।

जानकारी के अनुसार फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर्स शिवेंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह से सुकेश चंद्रशेखर ने लगभग 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इसके चलते उसे आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद से उसे तिहाड़ जेल में रखा गया है। उस पर पुलिस ने मकोका के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। फिलहाल वह तिहाड़ जेल संख्या एक में बंद है। वहीं, इस जालसाजी में उसका साथ देने वाली उसकी पत्नी लीना पॉल जेल संख्या 6 में बंद है।

जेल सूत्रों की मानें तो जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर महीने में कई बार अपनी पत्नी से मुलाकात करना चाहता है। वह बार-बार लीना से मिलवाने की जिद कर रहा है। वहीं, जेल नियमों के अनुसार जेल में बंद पति-पत्नी को महीने में केवल दो बार ही मिलने की इजाजत है।

कैदी सुकेश ने शुरू में लगभग 10 दिनों तक कुछ भी नहीं खाया। दो मई तक भूख हड़ताल करने के बाद तीन मई को उसने खाना खाया था। इसके बाद चार मई से वह फिर खाना नहीं खा रहा है। इस बीच उसे लिक्विड दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस भूख हड़ताल की वजह से उसका वजन लगभग पांच किलो कम हो गया है। सुरक्षा टीम लगातार वहां उस पर निगरानी रख रही है। उसके द्वारा की जा रही भूख हड़ताल से जल्द ही जेल प्रशासन अदालत को अवगत कराएगा।

calender
17 May 2022, 04:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो