अनजान शख्स के साथ फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, लड़की को लगाया 10 लाख का चूना

आजकल दुनिया के किसी भी कोने में आप जाओगे तो वहां भी आपको ऑनलाइन फ्रॉड के मामले सुनने को और देखने को मिल जायँगे। यह ठग अलग - अलग प्रकार से लोगों को चूना लगाते है। ऐसे ही भारत के पंजाब में रहने वाली एक लड़की के साथ देखने को मिला। जहाँ पंजाब अमृतसर की रहने वाली लड़की ने थाने में खुद के साथ ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Poonam Chaudhary

पुलिस ने बताया लड़की को करीबन 10 महीने पहले फेसबुक पर एक यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले शख्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसके बाद लड़की ने भी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली , और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गयी। धीरे - धीरे दोस्ती गहरी होने लगी।

जिस दौरान दोनों के नंबर भी एक्सचेंज किये गए। इसी बीच उस शख्स ने लड़की से भारत आकर मिलने की बात कहीं। उससे पहले उसने लड़की को कहा की मैंने अपनी तरफ से एक गिफ्ट भेजा है। लड़की के लाख मना किया। लेकिन उस युवक ने लड़की को किसी तरह गिफ्ट लेने के लिए मना लिया।

जिसके बाद उस शख्स ने लड़की को गिफ्ट महंगा है यह बताया जिसके लिए तुमको गिफ्ट कस्टम से लेना पड़ेगा उसके लिए कुछ पेमेंट करनी होगी। लड़की ने बातों में आकर कुछ रकम पेमेंट कर दी लेकिन कुछ समय बाद उसको फ़ोन पर अकाउंट से 10 लाख कट जाने का मेसेज आया। जिसके बाद लड़की ने यह महसूस किया वह ठगी का शिकार बन चुकी है।

लड़की ने उस शख्स के नंबर पर कॉल किया वह फ़ोन स्विच ऑफ जा रहा था। फिर बाद में उसने फेसबुक आई -डी देखि वह भी गायब। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने जनता को इस तरह के ठगों से सावधान रहने की सलाह दी है और कहा है किसी अनजान शख्स पर ऐसे ही भरोसा नहीं करना चाहिए।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag