खुशखबरी! नोएडा में दिवाली स्पेशल बस सेवा आज से शुरू

दिवाली और अन्य त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुवार से 30 अक्टूबर तक अलग-अलग रूट पर स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। नोएडा डिपो से इन बसों की सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज से शुरू दिवाली और अन्य त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुवार से 30 अक्टूबर तक अलग-अलग रूट पर स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।

नोएडा डिपो से इन बसों की सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश रोडवेज की ये स्पेशल बस सेवा सुबह पांच बजे से यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। ऐसे में फेस्टिव सीजन में आम जनता को इस बस सर्विस से बेहद राहत मिलने वाली है।

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) एनपी सिंह ने बताया कि डिपो की सभी 144 बसों को दिवाली के लिए तैयार रखा गया है। जिस रूट पर ज्यादा भीड़ होगी, वहां बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए दो पूछताछ केंद्र भी बनाए गए हैं।

calender
20 October 2022, 10:47 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो