बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन जानबूझकर काट रही है सरकार: डॉ नवीन जयहिंद

अलग-अलग कारण दिखाकर बुजुर्गों विधवाओं की पेंशन जानबूझकर काट रही है भाजपा सरकार। यह कहना है आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवीन जयहिंद का जो कि आज सोनीपत के एटलस रोड स्थित एक निजी रेस्तरां में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता: संजीव (सोनीपत, हरियाणा)

सोनीपत: अलग-अलग कारण दिखाकर बुजुर्गों विधवाओं की पेंशन जानबूझकर काट रही है भाजपा सरकार। यह कहना है आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवीन जयहिंद का जो कि आज सोनीपत के एटलस रोड स्थित एक निजी रेस्तरां में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डॉक्टर नवीन जयहिंद सत्ता एवं विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की पेंशन को ठीक करने को लेकर सरकार ने 30 तारीख तक का समय मांगा है।

उसके पश्चात पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए, उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल के नाम पर वोट मांगने वाले आज नोट खाने में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें प्रदेश की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। डॉ नवीन जयहिंद आज सोनीपत के एटलस रोड स्थित एक निजी रेस्तरां पहुंचे। जहां पर उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा सरकार बुजुर्गों को मृत दिखाकर व अन्य तरीकों से पेंशन को काट रही है।

उन्होने बताया कि परिवार पहचान पत्र का नाम लेकर 1,75,298 लोगों की पेंशन काटी गई है। पेंसन बनाने वाले रजिस्ट्रार की गलती से 70,643 व्यक्तियों की पेंशन काटी गई है। 18,551 विधवाओं को शादीशुदा दिखा कर उनकी पेंशन काटी गई है। 34,703 लोगों की दो लाख से अधिक आय दिखाकर पेंशन काटी गई है।

33,716 व्यक्तियों को रिटायर्ड फौजी दिखाकर उनकी पेंशन काटी गई है। 4,500 विकलांगों को फिट दिखाकर उनकी पेंशन काटी गई है। 2,400 व्यक्तियों को सरकारी कर्मचारी दिखाकर उनकी पेंशन काटी गई है। नवीन जयहिंद ने कहा कि 30 तारीख तक सरकार ने समय मांगा है उसके पश्चात प्रदेश स्तर पर एक आंदोलन किया जाएगा, जिसके जिम्मेदार सरकार होगी। उन्होंने बताया कि सत्ता के साथ-साथ विपक्ष पूरी तरह से मौन है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 के पश्चात सरकार द्वारा राशन कार्ड बनाने बिल्कुल बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार 102 वर्ष के बुजुर्ग ने बरात निकाल कर खुद को जिंदा दिखाया था। इस बार पूरे प्रदेश में सभी बुजुर्गों को साथ लेकर बारात निकाली जाएगी।

calender
24 September 2022, 11:49 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो