सरकार को बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे पर बात करना चाहिए: तरुण भनोट

पूर्व वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री तरुण भनोट जबलपुर में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ धार्मिक मुद्दों पर ही बात करती है और अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी हुई है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता- रोहित नायर (जबलपुर, मध्यप्रदेश)

मध्यप्रदेश। पूर्व वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री तरुण भनोट जबलपुर में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ धार्मिक मुद्दों पर ही बात करती है और अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी हुई है।

सरकार को बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे पर बात करना चाहिए। वर्तमान की सरकार में अमीर और अमीर हो रहे हैं, जबकि गरीब वही के वही है। उज्जैन में आज हो रहे महाकाल लोक लोकार्पण को लेकर भी पूर्व वित्त एंव स्वास्थ्य मंत्री तरुण भनोट ने भाजपा सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि महाकाल दर्शन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जरूर सच बोलेंगे, उन्हें जनता के बीच जाकर बताना चाहिए कि आखिर महाकाल लोक इवेंट की तैयारी किसने की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता को यह जरूर बताएं कि महाकाल लोक के लिए स्वीकृति कमलनाथ की सरकार के समय दी गई थी।

पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि मैंने ही 750 करोड़ रुपए महाकाल लोक के लिए स्वीकृत किए थे। आज अगर महाकाल लोक का लोकार्पण हो रहा है तो उसके लिए कमलनाथ सरकार को धन्यवाद देना चाहिए, न कि जनता के सामने झूठ बोलना चाहिए। तरुण भनोट ने कहा कि हम सब की आस्था महाकाल में हैं, पर भाजपा महाकाल लोक का लोकार्पण करके श्रेय लेने की राजनीति कर रही है।

जबलपुर के पश्चिम विधानसभा से विधायक और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के उस बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिस पर की गोविंद सिंह ने महाकाल लोक लोकार्पण में आमंत्रण पर अपमानित करने का बयान दिया है।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह जी भाजपा के इस अपमान से आपको व्यथित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भाजपा की आदत है कि विपक्ष का अपमान करने की। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कांग्रेस की सरकार जब आएगी तो डॉक्टर गोविंद सिंह को बड़ा सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस के सत्ता में आते ही विपक्ष के अपमान की सियासत को भी पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

calender
11 October 2022, 05:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो