झारखंड में सियासी संकट के बीच दिल्ली रवाना हुए राज्यपाल रमेश बैस

झारखंड(Jharkhand) में राजनीतिक उथल- पुथल जारी है। इस बीच राज्यपाल रमेश बैस(Ramesh Bais) दिल्ली के लिए रवाना हुए है। खबर है कि वह अमित शाह(Amit Shah) से मुलाकात कर सकते है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

झारखंड(Jharkhand) में राजनीतिक उथल- पुथल जारी है। इस बीच राज्यपाल रमेश बैस(Ramesh Bais) दिल्ली के लिए रवाना हुए है। खबर है कि वह अमित शाह(Amit Shah) से मुलाकात कर सकते है।

बता दें कि बीते दिन यानी गुरुवार को महागठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। उन्होंने राज्यापल को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री की स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

वहीं CM हेमंत सोरेन(Hemant Soren) ने बड़ा दाव खेलते हुए 5 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सोरेन सरकार अपना बहुमत पेश कर सकती है। इसके अलावा कुछ बड़ा निर्णय लेने की बात कही जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन के फिलहाल रायपुर आने की संभावना काफी कम है। वे झारखंड में ही रहकर सियासी समीकरण की हिस्सा बन सकते है। आपको बता दें कि UPA के 30 विधायक रायपुर के मेफेयर होटल में ठहरे हुए है और वह अभी यहीं रहेंगे।

वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि UPA के 4 मंत्री जो कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को रांची गए थे, वे शुक्रवार को एक बार फिर से रायपुर लौट सकते हैं। लेकिन अभी इस बात की साफतौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

calender
02 September 2022, 12:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो