Gujarat Election Result 2022: गुजरात मतगणना के रुझानों में BJP भारी अंतर से आगे

Gujarat Election Result: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को रूझानों में भारी बहुमत मिला है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Gujarat Election Result 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को रूझानों में भारी बहुमत मिला है। कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी 9 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 5 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 151 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 1 सीट पर जीत दर्ज़ कर 17 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1, निर्दलीय 2 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

 

भाजपा प्रत्याशी रीवाबा रवींद्र जडेजा चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार गुजरात के जामनगर उत्तर सीट से भाजपा की उम्मीदवार रीवाबा रवींद्र जडेजा 31,333 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। उन्होने कहा कि गुजरात में भाजपा जिस तरह से 27 साल से कार्यरत है और विकास का एक मॉडल स्थापित किया है, लोग भी इस विकास यात्रा को भाजपा के साथ मिलकर ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। ये साफ है कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ थी और आगे भी रहेगी।

 

 

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि इस चुनाव में भी विपक्ष ने मेरी इस धरती को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और जनता ने जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों का जनादेश ये स्पष्ट करता है कि यहां गुजरात और देश को तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। कई सालों से विपक्ष ने गुजरात की धरती और लोगों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज फिर से जनता ने ये प्रमाण पत्र दे दिया है कि गुजरात की जनता और भाजपा विश्व की सर्वश्रेष्ट जोड़ी है।

 

गुजरात: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर में जश्न मनाया।

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी अब तक खंभालिया निर्वाचन क्षेत्र से कुल 18,998 मतों से आगे चल रहे हैं, मतगणना जारी है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की जीत का कारण सुशासन और विकास है। लोगों को सुरक्षा मिली हुई है, कानून-व्यवस्था सुधरी और विकास हुआ है तो लोगों को अच्छा लगता है। गुजरात में आज इतिहास बनने जा रहा है।

सोर्स- ट्विटर/ANI

इसे भी पढ़े.......

Himachal Election Result: हिमाचल की सभी 68 सीटों पर आए रुझान, कांग्रेस को बहुमत

calender
08 December 2022, 11:18 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो