हरियाणा: अनिल विज पहुंचे अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल, कराया दांतों का इलाज

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपने दांतो का इलाज करवाने अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट और डॉक्टरों की जमकर तारीफ की

calender

रिपोर्ट- राजीव मेहता (अंबाला, हरियाणा)

अंबाला, हरियाणा। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपने दांतो का इलाज करवाने अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट और डॉक्टरों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में अच्छे डॉक्टरों की टीम के साथ-साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध है। इसीलिए मैं भी अपना इलाज यहीं पर करवाता हूं।

इसके साथ ही उनका लोगों को भी संदेश जाता है कि लोग भी नागरिक अस्पताल की सुविधा का लाभ उठाएं। अंबाला कैंट का नागरिक अस्पताल गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से जब से नए तरीके से बना है। तब से इस अस्पताल में हर सुविधा उपलब्ध है और अच्छे डॉक्टरों की टीम भी यहां पर मौजूद है।

वहीं अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उसी कड़ी में आज हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी अपने दांतों का इलाज करवाने नागरिक अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने अस्पताल और डॉक्टरों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल बहुत ही अच्छा अस्पताल है सभी सुविधाएं हमने यहां पर उपलब्ध कराई है।

उन्होंने कहा कि वे अपने दांतो का इलाज़ करवाने यहां आए है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का इस तरह नागरिक अस्पताल मे अपना इलाज करवाने से लोगों में एक संदेश भी जाता है कि जब गृह मंत्री अनिल विज अपना इलाज कराने सिविल हॉस्पिटल में आ रहे हैं तो दूसरे लोगों भी यहां पर आकर अस्पताल की सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।

First Updated : Monday, 14 November 2022