Haryana: हिसार से Arvind Kejriwal ने की मेक इंडिया नंबर 1 अभियान की शुरुआत

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेक इंडिया नंबर 1 अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की तहत केजरीवाल देश के कोने कोने तक जायेंगे। और इस यात्रा की शुरुआत केजरीवाल ने अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार से की है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

हिसार। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेक इंडिया नंबर 1 अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की तहत केजरीवाल देश के कोने कोने तक जायेंगे। और इस यात्रा की शुरुआत केजरीवाल ने अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार से की है।

बुधवार को हिसार से अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत में अभी भी गरीबी क्यों है? क्यों हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिली? हम में किस चीज की कमी है? उन्होंने कहा, हम आजादी के 75 साल मना रहे हैं, देश बहुत हर्षोल्लास के साथ 75 साल बना रहा है लेकिन सभी के मन में एक सवाल है 75 साल किसी भी देश के लिए बहुत ज्यादा नहीं होते लेकिन बहुत कम भी नहीं होते। 130 करोड़ भारतीयों के सवाल है कि इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए, हम पीछे क्यों रह गए? भारत के लोग दुनिया के सबसे इंटेलिजेंट लोग हैं।

दुनिया की हर मल्टीनेशनल कंपनी में भारतीय जरूर मिलेगा। हमारा सिस्टम खराब है पिछले 75 सालों में इन नेताओं और पार्टियों ने मिलकर गंदी राजनीति है। उनके भरोसे अगर छोड़ दिया तो अगले 75 साल ऐसे ही पीछे रह जाएंगे। अब एक ही उम्मीद है कि लोग इकट्ठे होकर साथ आएं। हम लोग कोने-कोने में जाएंगे, हर राज्य में जाएंगे और लोगों को जोड़ने की कोशिश करेंगे। 130 करोड़ लोगों को जोड़ने का हमारा मकसद है। उन्होंने साथ ही कहा, दिल्ली में हमने कम पैसे में सरकारी स्कूलों को बढ़िया करके दिखाया और पंजाब में ठीक करने में लगे हैं।

देश में इस समय एक गलत ट्रेंड चल रहा है जैसे हरियाणा के अंदर मौजूदा सरकार ने 190 सरकारी स्कूल बंद कर दिए उससे पहले की सरकारों ने 700 सरकारी स्कूल बंद कर दिए। सरकारी स्कूल अगर बंद कर देंगे तो गरीबों के बच्चे कहां पढ़ेंगे? सरकारी स्कूलों का ऐसा बेड़ा गर्क कर दिया कि गरीब आदमी भी अपने बच्चों को वहां नहीं भेजता। सरकारी स्कूल बंद करने की बजाय बढ़िया बना दो देखो बच्चे ज्यादा आने शुरू हो जाएंगे। अगर हमने सरकारी स्कूल बंद करने शुरू कर दिए तो 18 करोड़ बच्चे अनपढ़ रह जाएंगे। अगर 18 करोड बच्चे अनपढ़ रह गए तो देश कैसे आगे बढ़ेगा?

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, इससे पहले किसी पार्टी ने 75 साल तक किसी ने ये बातें नहीं उठाईं, क्योंकि उनके मुद्दे धर्म और इधर उधर की बातों से भरे होते हैं। अगर 130 करोड़ लोगों का सुर मिल गया तो यह देश को नम्बर वन बना देगा। पंजाब न्यू आइडियाज के लिए माना गया है।

पंजाब में हमने 100 मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए हैं, बिजली बिल ज़ीरो आ रहे हैं, विधायको को अब एक बार पेंशन मिलेगी। हम ई गवर्नेंस ला रहे हैं। इससे पहले इंडस्ट्री वाले पंजाब से नहीं परिवार से एमओयू करने आते थे। जोमैटो चलाने वाला फरीदकोट से है, फ्लिपकार्ट वाले पंजाब से है। आम आदमी पार्टी प्लेटफॉर्म दे रही है। आम आदमी पार्टी कोई कमी नहीं छोड़ेगी कि देश को नम्बर वन बनाने में कोई कमी रह जाए, जुमलों से देश आगे नहीं बढ़ेगा।

calender
07 September 2022, 05:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो