score Card

Noida: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की बिगड़ी तबीयत, देर रात सीने में उठा सर्द

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिप प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली एनसीआर नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राज्यपाल को बीती देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में जाया गया था।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

नोएडा। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली एनसीआर के नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राज्यपाल को बीती देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में जाया गया था। यहां सीसीयू वार्ड के बेड नंबर एक पर उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी हालत स्थिर है। जांच की जा रही है। शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29 वें राज्यपाल है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कैलाश अस्पताल में पहुंचकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का हाल-चाल जाना। इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के कैलाश अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर उनका हाल-चाल जानने के लिए लगातार तांता लगा हुआ है। 

अस्पताल के प्रवक्ता वीबी जोशी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीती देर रात कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार जांच की जा रही है। अब उनकी हालत स्थिर है। पूर्वांचल के कद्दावर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का 18 फरवरी को 29 वें राज्यपाल के रूप में पदभार सभाला था।

शिव प्रताप शुक्ला का जन्म गोरखपुर जनपद के ग्राम रूदपुर पोस्ट- खजनी में 1 अप्रैल 1952 को हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव के  रूद्रपुर खजनी एवं 9 से विधि स्नातक की शिक्षा गोरखपुर में प्राप्त की। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वह 1983 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। 

calender
27 February 2023, 06:41 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag