score Card

बेंगलुरु में पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी

कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत हिजबुल मुजाहिदीन के एक संदिग्ध आतंकवादी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है।

कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत हिजबुल मुजाहिदीन के एक संदिग्ध आतंकवादी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, तालिब हुसैन नामक संदिग्ध आतंकवादी को पांच जून को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, तालिब हुसैन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जम्मू-कश्मीर से भाग गया था। सुरक्षाबलों ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। वह बेंगलुरु में छिपा हुआ था। तालिब ने कथित तौर पर श्रीरामपुरा की एक मस्जिद में शरण ली हुई थी और वह जुमे की नमाज के दौरान धार्मिक उपदेश दिया करता था।

इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु से तालिब हुसैन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "आम तौर पर पुलिस उसके जैसे लोगों पर नजर रखती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को जो भी सहायता की आवश्यकता होगी, हम प्रदान करेंगे। इससे पहले भी सिरसी और भटकल में ऐसी गिरफ्तारियां हुई थीं।" बोम्मई ने कहा, "जम्मू- कश्मीर पुलिस ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है।"

calender
07 June 2022, 02:46 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag