गृह मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज: बोले - कांग्रेस बार बार ऐसे प्रकरण करती है जिससे देश कमजोर होता है

गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की इस भारत जोड़ो रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत तो एक है और जुड़ा हुआ है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की इस भारत जोड़ो रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत तो एक है और जुड़ा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये ही लोग बार बार ऐसे प्रकरण करते है जिससे देश कमजोर होता है। वहीँ उन्होंने SYL मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा थर्ड फ्रंट बनाने पर भी दी प्रतिक्रिया।

SYL के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि ये तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश है हम तो हमेशा से ही तैयार है साथ बैठकर बातचीत करने के लिए। उन्होंने कहा की पंजाब पत्रों का जवाब नहीं देता तो फिर आगे सोचेंगे कार्रवाई के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने टाइम दिया है।

वहीँ जब उनसे पूछा गया कि अब कांग्रेस के नेता भी इस मुद्दे पर बयान देने लगे है तो उन्होंने कहा कि ये जो सारा डिस्ट्रीब्यूट हुआ है ये कांग्रेस की ही देन है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब कांग्रेस की तरफ से ही हुआ है क्योंकि बहुत देर वहां कांग्रेस का राज रहा है, अगर वो बनाते या बनाने देते तो ये झगड़ा ही न होता।

बिहार के मुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिले और हरियाणा के भी विपक्षी नेताओं से मिलकर तीसरा फ्रंट बनाने की बात कर रहे हैं। गृह मंत्री ने तंज कस्ते हुए कहा कि टूटे हुए घर के कंकड़ इकट्ठे कर रहे हैं लेकिन कंकड़ों से घर नहीं बनाए जा सकते।

calender
07 September 2022, 03:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो