पति-पत्नी करेंगे प्रदेश को हरा भरा

योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष में प्रदेश भर में जगह-जगह तीन चरणों में चलने वाले वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा यदि प्रदेश को हरा भरा बनाना है तो जन सहभागिता बहुत जरूरी है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष में प्रदेश भर में जगह-जगह तीन चरणों में चलने वाले वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा यदि प्रदेश को हरा भरा बनाना है तो जन सहभागिता बहुत जरूरी है इसके लिए वृक्षारोपण अभियान से परिवारों के साथ साथ किसानों को भी जोड़ना होगा। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियां भी गिनाई। 3 चरणों में चलने वाला वृक्षारोपण जनांदोलन का मेरठ में शुभारंभ करने पहुँचे।

सूबे के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पति पत्नी से एक दूसरे के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया और कहा कि ऐसा करने से वृक्षारोपण के प्रति लगाव भी बढ़ेगा. और इस अभियान से परिवार भी जुड़ेंगे। दरअसल वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मेरठ नगर निगम के गावड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास वृक्षारोपण करने पहुँचे थे। उंन्होने विधायकों से भी 5-5 हजार पेड़ लगाने की अपील की है।

उंन्होने पहले खुद वृक्षारोपण किया और फिर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रदेश में 35 करोड़ पेड़ हमें लगाने है और आपका सहयोग चाहिए। इसके लिए उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग भी मांगा। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने भी वृक्षारोपण किया। इस मौके पर डीएम दीपक मीणा, एएसपी रोहित सिंह सजवाण, नगरायुक्त अमित पाल शर्मा और सीडीओ शशांक चौधरी भी मौजूद रहे।

calender
05 July 2022, 07:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो