एयरो इंडिया शो का उद्घाटन कर बोले PM मोदी- 'अमृतकाल' का भारत एक फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है'

देश के लिए आज एक और उपलब्धि हाथ लगी है। जहां पर आज 13 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि बेंगलुरु का आसमान इस बात का गवाह है कि देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

देश के लिए आज एक और उपलब्धि हाथ लगी है। जहां पर आज 13 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि "बेंगलुरु का आसमान इस बात का गवाह है कि देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है, यही न्यू इंडिया की हकीकत है। एयरो इंडिया का 2023 का शो भारत की ग्रोथ स्टोरी का उदाहरण है। इस साल के एयरो इंडिया शो में 100 से अधिक देशों की भागीदारी नए भारत में दुनिया के भरोसे को दर्शाती है।"

पीएम मोदी ने कहा कि 'इस साल के आयोजन ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसमें एमएसएमई, भारतीय स्टार्टअप के साथ-साथ दुनिया भर की स्थापित कंपनियों सहित सभी स्तरों से भागीदारी हुई है। एयरो इंडिया की थीम- द रनवे टू ए बिलियन ऑपर्चुनिटीज इज़ बीइंग। यह आयोजन एक और वजह से बहुत खास है। यह कर्नाटक जैसे एक ऐसे राज्य में हो रहा है जिसे तकनीक की दुनिया में विशेष महारत हासिल है। इस आयोजन से एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। कर्नाटक के युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी।'

 

पीएम मोदी आगे कहा कि "आज ये आयोजन केवल एक शो नहीं है, ये भारत की स्ट्रेंथ भी है और भारत की डिफेंस इंडस्ट्री के स्कोप और सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी फोकस करता है। जब कोई देश नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ता है तो उसकी व्यवस्थाएं भी नई सोच के साथ ढलने लगती हैं। आज का ये आयोजन भारत की नई सोच को भी प्रतिबिंबित करता है। आज भारत की संभावनाओं और सामर्थ्य का प्रमाण हमारी सफलताएं दे रही हैं। आकाश में गर्जना करते तेजस विमान 'मेक इन इंडिया' की सफलता का प्रमाण है। 21वीं सदी का नया भारत अब ना कोई मौका खोएगा और ना ही अपनी मेहनत में कोई कसर छोड़ेगा। हम कमर कस चुके हैं।"

पीएम मोदी ने कहा कि 'अमृतकाल' का भारत एक फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है, जिसको ऊंचाइयां छूने से डर नहीं लगता। जो सबसे ऊंची उड़ान भरने के लिए उत्साहित है। आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है। एक बात और, भारत की रफ़्तार चाहे जितनी तेज हो लेकिन वो हमेशा जमीन से भी जुड़ा रहता है। आज भारत विश्व रक्षा कंपनियों के लिए सिर्फ एक बाजार नहीं है, बल्कि एक भागीदार है। भारत उन देशों के लिए भी एक उपयुक्त भागीदार के रूप में उभर रहा है जो अपनी सुरक्षा जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं। हमारी तकनीक लागत प्रभावी होने के साथ-साथ ईमानदार इरादे के साथ विश्वसनीय है।

calender
13 February 2023, 10:25 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो