G-20 शिखर सम्मेलन में बजेगा भारत का डंका, आगरा में कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर

फरवरी 2023 में आगरा में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर बैठक होने वाली है। इसको लेकर यूपी सरकार और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

G 20 Summit 2023 : साल 2023 भारत के लिए बेहद ही खास होने वाला है। इस वर्ष भारत को जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करने की जिम्मेदारी मिली है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता रहा है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारी जोरों पर है। आपको बता दें कि फरवरी 2023 में आगरा में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर बैठक होने वाली है। इसको लेकर यूपी सरकार और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आगरा में होने वाले इस कार्यक्रम से पूरी दुनिया में भरात को एक नई पहचान मिलेगी।

आपको बता दें कि आगरा प्रशासन ने ताजमहल के आसपास के इलाकों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। आगरा कि सड़कों को सजाया जा रहा है जिससे जब जी-20 डेलिगेशन आए तो उन्हें यहां की खुबसूरती दिखे।

फूल सय्यद चौराहे को सजाया जा रहा

यूपी सरकार चाहती है कि आगरा में जी-20 सम्मेलन एक इतिहास बन जाएं इसलिए पूरे शहर को सजाया जा रहा है। आपको बता दें कि फूल सय्यद चौराहे को तिरंगा झंडा के तीनों रंगों से सजाया जाएगा। इतना ही नहीं एक पार्क का नाम जी-20 रखने की योजना है।

आगरा में होने वाले जी-20 सम्मेलन में दुनिया के 85 प्रतिशत अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने वाले देश आएंगे। इसके लिए आगरा के सेल्फी पॉइंट पार्क को फिर से ठीक किया जा रहा है। इस पार्क की रेलिंग से लेकर टाइल्स तक को बदला जा रहा है। आगरा प्रशासन इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना चाहता है।

खबरें और भी हैं...

उत्तराखंड: जाएं तो जाएं कहाँ..? जोशीमठ में ज़मीन धँसना जारी,खाली हो रहे आशियाने

calender
06 January 2023, 11:06 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो