Jammu kashmir: बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कश्मीर घाटी के बारामूला में सुरक्षाबलों ने लश्कर -ए-तैयबा के हाइब्रिड आंतकी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि उसके पास से हथियार, गोला -बारूद बरामद हुए है।

Janbhawana Times

दरअसल,बारामुला के क्रीरी इलाके में पुलिस को लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकी के छिपे होने को सूचना मिली थी। वहीं इसके आधार पर पुलिस और सेना की 29-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) ने अभियान शुरू किया। इस अभियान में भारतीय जवानों को सफलता मिली है और उन्होंने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हाईब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी के पास से एक पिस्टल, एक मैग्जीन और सात कारतूस बरामद हुए हैं।

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। साथ ही जम्मू पुलिस घाटी में छिपे हुए आंतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

calender
09 July 2022, 12:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो