score Card

जोधपुर: शादी के घर में पसरा मातम, सिलेंडर ब्लास्ट में 4 की मौत, 60 जख्मी

जोधपुर में शादी समारोह में पांच सिलेंडर में ब्लास्ट होने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूल्हा समेत 60 लोग बुरी तहर झुलस गए।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

राजस्थान के जोधपुर जिले में शादी समारोह में पांच सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 60 लोग बुरी तरह आग में झुलस गए। इसमें दूल्हा और उसके माता-पिता भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में हुआ। यहां घर में शादी का माहौल था और कुछ ही देर में घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक पांच सिलेंडर फट गए। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बच्चे और महिलाएं शामिल है। इस घटना से परिवार में शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि घायल 60 लोगों में से 42 की हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि वह आग में 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए थे। ऐसे में इन लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में रेफर किया है।

बता दें कि इस घटना से पूरे गांव में ही सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं पुलिस इसको लेकर आगे की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि खाना बनाते समय एक गैस सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग पकड़ ली। फिर एक के बाद पांच सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना ने गांव के लोगों को भी दहला कर रख दिया है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है।

calender
09 December 2022, 10:23 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag