कंझावला केस में पुलिस को मिली मृतक युवती की चौंका देने वाली विसरा रिपोर्ट, जांच जारी

जांच अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को कंझावला केस में मृतक की विसरा रिपोर्ट मिल गई है, जिसने सभी को चौंका दिया है।

Sonia Dham
Sonia Dham

जांच अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को कंझावला केस में मृतक की विसरा रिपोर्ट मिल गई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक कार से घसीटे जाने के बाद अंजलि नाम की एक युवती की जान चली गयी थी। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) ने यह जांच की थी और जांच रिपोर्ट 24 जनवरी को मिली। मीडिया ख़बरों की मानें तो, विसरा रिपोर्ट के अनुसार अंजलि घटना की रात ड्रंक थीं।

अधिकारियों ने कहा कि विसरा जांच भी इन्वेस्टीगेशन का ही हिस्सा है। बता दें कि कंझावला केस में, अंजलि सिंह की 1 जनवरी को तड़के मौत हो गई थी, जब उनके स्कूटर को एक कार ने टक्कर मार दी थी, जो उन्हें सुल्तानपुरी से कंझावला तक 12 किलोमीटर तक घसीटती ले गई थी। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि शुरू में सात में से छह आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में उन पर धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि शारीरिक, मौखिक, फोरेंसिक और अन्य वैज्ञानिक सबूतों के संग्रह के बाद उनके खिलाफ हत्या का आरोप लगाया गया था।

पुलिस ने अपने 11 कर्मियों को भी निलंबित कर दिया है जो उस रास्ते पर पीसीआर और पिकेट ड्यूटी पर थे, जहां महिला को कार के नीचे घसीट कर मार डाला गया था। घटना की रात अंजलि की दोस्त निधि भी उनके साथ थी। जिन्होंने पुलिस को दिए गए बयान में बताया था की उस रात वह दोनों साथ ही स्कूटी पर थी और नए साल की एक पार्टी से लौट रही थी। दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में जांच अभी भी जारी है।

calender
03 February 2023, 03:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो