Karauli Violence: तेजस्वी सूर्या, सतीश पूनिया समेत अन्य बीजेपी नेता गिरफ्तार

जिसके बाद तेजस्वी सूर्या के साथ अन्य कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास प्रयास करने लगे इसी बीच पुलिस ने सख्ती से निपटने के लिए बल का प्रयोग किया और उन्हें गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। जिसके बाद तेजस्वी सूर्या ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं अशोक गहलोत जी को चुनौती देता हूं कि वह बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोक के दिखाएं, हम सब आज करौली जाएंगे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत कई कार्यकर्ता करौली हिंसा को लेकर मध्य प्रदेश पहुंचे। उनकी मांग उन सभी पीड़ित परिवारों से मिलने की थी लेकिन मध्य प्रदेश प्रशासन ने उन्हें इसका आदेश नहीं दिया।

जिसके बाद तेजस्वी सूर्या के साथ अन्य कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास प्रयास करने लगे इसी बीच पुलिस ने सख्ती से निपटने के लिए बल का प्रयोग किया और उन्हें गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। जिसके बाद तेजस्वी सूर्या ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं अशोक गहलोत जी को चुनौती देता हूं कि वह बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोक के दिखाएं, हम सब आज करौली जाएंगे।

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा भारत माता की सेना है आप(अशोक गहलोत) और आपकी पूरी सोनिया सेना इसको रोक नहीं सकते।

आगे तेजस्वी सूर्या ने कहा कि करौली दंगे राजस्थान में स्पष्ट अराजकता का संकेत देते हैं रामनवमी शोभा यात्रा को बाधित करने का जानबूझकर प्रयास कांग्रेस सरकार ने की। BJYM दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट

भाजपा को राजस्थान के लोगों की एकता एवं सौहार्दपूर्ण माहौल से ही परेशानी है। ये अफसोस कर रहे हैं कि प्रदेश में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से कैसे मन गया।

उनके नेतागण लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाया जाए। इसलिए कभी ये करौली में जाकर भ्रामक बातें करते हैं तो कभी राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपते हैं जिससे तनाव बना रहे।

calender
13 April 2022, 04:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो