केजरीवाल: 'आप' की लहर के डर से दिल्ली MCD चुनावों को टालना चाहती है भाजपा

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली के MCD चुनावों को टालना चाहती है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आम आदमी पार्टी संयोजक व दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली के MCD चुनावों को टालना चाहती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 9 तारीख को दिल्ली चुनाव आयोग ने एक प्रेस इनविटेशन भेजा कि आज शाम 5 बजे MCD चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। केंद्र सरकार ने 4 बजे चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी कि हम दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक नगर निगम बनाने जा रहे हैं। चुनाव की घोषणा न की जाए।

केजरीवाल ने आगे कहा कि लोग कह रहे हैं कि MCD को एक करना तो बहाना है, मकसद चुनाव टालने का है। भाजपा को लग रहा था कि अगर दिल्ली में अभी चुनाव होगा तो आम आदमी पार्टी की लहर है, भाजपा चुनाव हार जाएगी। अगर हम चुनाव आयोग पर दबाव डालकर चुनाव रद्द कराते हैं, इससे चुनाव आयोग कमजोर होता है और देश कमजोर होता है। मेरी प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन है कि चुनाव रद्द मत कराइए।

calender
11 March 2022, 12:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो