खानपुर: तीन मासूमों समेत पांच की हत्या करने वाले व्यक्ति को मिली फांसी की सजा

इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निशारु गांव में 22 मई 2021 की देर रात भांजे पवन दुबे ने अपने मामा-मामी सहित उनके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक इन हत्याओं के पीछे संपत्ति का कारण बताया जा रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- रुपेश श्रीवास्तव (अयोध्या, यूपी)

अयोध्या, यूपी: इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निशारु गांव में 22 मई 2021 की देर रात भांजे पवन दुबे ने अपने मामा-मामी सहित उनके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक इन हत्याओं के पीछे संपत्ति का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के ससुर की तहरीर पर बहन बहनोई भांजे व उनकी पत्नी पर हत्या का केस दर्ज किया था।

जिसके बाद शनिवार को एडीजे 4th कोर्ट ने मुख्य आरोपी पवन दुबे को फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा आरोपी के माता-पिता व पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन दूबे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस बात की जानकारी जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रवीण कुमार सिंह ने दी है।

Topics

calender
15 October 2022, 08:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो