दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को दी जायेगी 5 लाख की सहायता राशि : मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत जिले के गोहाना में नई सब्जी मंडी का शेड गिरने की दुर्घटना में मरने वाले लोगों के परिजनों को

Janbhawana Times

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत जिले के गोहाना में नई सब्जी मंडी का शेड गिरने की दुर्घटना में मरने वाले लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि आंधी के कारण गोहाना की नई सब्जी मंडी का शेड गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जानमाल की क्षति दु:खदायी है। घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। गौरतलब है कि 14 जुलाई को शाम के समय आंधी की वजह से गोहाना नई सब्जी मंडी का शेड गिर गया था। इसमें कई लोगों की मृत्यु हुई जबकि कई घायल हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag