लुधियाना: जहरीली गैस रिसाव मामले में 3 लोगों को लापरवाही बरतने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके की वेलटेक गैस फैक्ट्री में हुआ था गैस रिसाव। वॉल्व फटने से हुआ हादसा। गैस रिसाव के कारण साथ में लगती एक फैक्ट्री के 5 कर्मचारी बेहोश हो गए थे

Janbhawana Times
Janbhawana Times

पंजाब। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके की वेलटेक गैस फैक्ट्री में हुआ था गैस रिसाव। वॉल्व फटने से हुआ हादसा। गैस रिसाव के कारण साथ में लगती एक फैक्ट्री के 5 कर्मचारी बेहोश हो गए थे। इस मामले में थाना साहनेवाल पुलिस द्वारा 3 लोगों पर लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान सुखजीत पाल, दलेर सिंह और दिनेश चंद्र के रूप में हुई है। वहीं, घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा बीते दिन सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 2 कर्मचारी मौजूद थे, जो वॉल्व फटते ही बाहर आ गए।

इसके बाद गैस हवा में फैल गई। इससे साथ में लगी एक फैक्ट्री के कर्मचारी बेहोश हो गए। जिला पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच करवाई और सीसीटीवी फुटेज आदि चेक किए। जांच में सामने आया कि आरोपियों की लापरवाही के कारण वाल्व फटा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मैनेजर फैक्ट्री में पहुंचा और किसी तरह उस रिसाव को बंद किया गया। वहीं गैस लीक होने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर दिया था।

हादसे के बाद पूरा दिन इलाके में डर का माहौल बना रहा। इलाके के लोगों का कहना है कि यदि इस तरह के यूनिट लग रहे है तो समय रहते इनकी चैकिंग करनी चाहिए ताकि इस तरह के हादसे न हो सके।

calender
02 November 2022, 04:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो