मध्य प्रदेश: युवक की कार से कुचलकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

मकरोनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की हत्या हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को मकरोनिया चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों की तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

सागर, मध्य प्रदेश। सागर शहर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की हत्या हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को मकरोनिया चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों की तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

वहीं पुलिस की समझाइश के बाद वे चक्‍काजाम खत्‍म करने के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने प्रशासन की मदद से आरोपियों की होटल का अवैध निर्माण जेसीबी से तोड़ दिया। मकरोनिया थाना प्रभारी के मुताबिक मकरोनिया चौराहे पर गुरुवार देर रात भाजपा नेता मिश्रीचंद्र गुप्ता और यादव समाज के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था।

कोरेगांव निवासी फरियादी सोनू यादव पिता अच्छेलाल यादव उम्र 35 साल ने बताया कि उनका लवी गुप्ता, हनी, जितेंद्र, मिश्रीचंद्र, लकी, वकील, धर्मेंद्र गुप्ता एवं आशीष मालवीय से विवाद हो गया। इस दौरान लवी और उसके साथियों ने मिलकर जगदीश पिता पूरन यादव उम्र 30 साल निवासी कोरेगांव के ऊपर कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे में एक अन्य युवक को भी चोट आई है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। फरियादी के अनुसार प्रकाश यादव मकरोनिया में दूध डेयरी चलाते हैं। उन्होंने फोन पर सूचना दी कि गुप्ता परिवार से उनका विवाद हो गया है। मौके पर जाकर देखा तो आरोपी लाठी और कुल्हाड़ी से जगदीश के साथ मारपीट कर रहे थे।

सिर पर चढ़ाई कार, मौके पर हुई मौत -

जानकारी के अनुसार जगदीश अपनी जान बचाकर भागने का प्रयास कर रहा था तो लवी गुप्ता ने अपनी कार उसके ऊपर चला दी। इससे जगदीश का चेहरा और सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू यादव ने किसी तरह बगल में कूदकर अपनी जान बचाई। जगदीश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टर ने चेक करने के बाद जगदीश को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौप दिया गया। हत्या का एक कारण चुनावी रंजिश भी बताया जा रहा है। मिश्रीचंद गुप्ता के परिवार से एक महिला नगर पालिका के पार्षद पद के लिए चुनाव में खड़ी थी और हार गई थी। इस दौरान वोट को लेकर उनके बीच बुराई चल रही थी।

होटल का अतिक्रमण तोड़ा -

पोस्टमार्टम के बाद जब शव सौपा गया तो पीड़ित परिवार द्वारा घटना के विरोध में मकरोनिया चौराहे पर चक्काजाम कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक चक्काजाम रहा। आखिर पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी माने। चक्काजाम के कारण बंडा, नरसिंहपुर और सिटी की ओर जाने वाले लोग परेशान होते रहे।

गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनका मकान व शादी घर तोड़ने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने तुरंत कारवाई करते हुए होटल के आसपास लगे पंडाल को जेसीबी से तोड़ दिया। घटना स्थल पर पुलिस बल अब भी तैनात है।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: हाइवे पर ट्रक और कार की टक्कर में रेलवे के सीनियर इंजीनियर सहित चार की मौत

 

  •  
calender
24 December 2022, 05:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो