मध्य प्रदेश: AAP की चुनावी तैयारियां हुईं तेज, मप्र में सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार 14 मार्च को भोपाल में रैली निकालकर चुनाव का शंखनाद करेंगे

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार 14 मार्च को भोपाल में रैली निकालकर चुनाव का शंखनाद करेंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता तीसरा विकल्प तलाश कर रही है, इसलिए आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से इस चुनावी रण में उतरेगी। संदीप पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश विधायकों का बाजार बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी बिक रही है और भारतीय जनता पार्टी खरीद रही है।

इन दोनों पार्टियों को जनता जनार्दन से कोई भी मतलब नहीं है। संदीप पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता अब काम की राजनीति को अपनाएगी। मध्य प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी को लेकर ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।

संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी की लड़ाई व्यवस्था में परिवर्तन एवं देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की है। आपको बता दें कि संदीप पाठक प्रदेश के दौरे लगातार कर रहे हैं। संदीप पाठक ग्वालियर, जबलपुर और सतना में कार्यकर्ता सम्मेलन भी कर चुके हैं। वहीं राजधानी भोपाल में भी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

अर्जुन सिंह अद्भुत कार्यशैली वाले नेता थे -

मध्य प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के नेता के रूप में पहचान बनाने वाले कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने उन्हें याद किया। अर्जुन सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विचार रखे। श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ साथ दो मिनट का मौन भी रखा गया।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि दाऊ साहब की कार्यशैली अद्भुत थी, अर्जुन सिंह बिरले व्यक्तित्व और कृतित्व के धनी व्यक्ति थे। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल जैसे बड़े बड़े पदों पर रहकर देश और प्रदेश में गरीबों के उत्थान, जमीन के पट्टे, जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर सराहनीय कार्य अर्जुन सिंह ने किए थे।

calender
05 March 2023, 11:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो