मध्य प्रदेश: शिव नवरात्रि के तीसरे दिन महाकाल का हुआ विशेष श्रृंगार, दूसरे दिन शीश सजे शेषनाग

उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिवनवरात्रि के तीसरे दिन रविवार को बाबा महाकाल का घटाटोप श्रृंगार होगा। वहीं इसके पहले शनिवार के दिन भगवान महाकाल का शेषनाग श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल के आकर्षक रूप के दर्शन कर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश। उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिवनवरात्रि के तीसरे दिन रविवार को बाबा महाकाल का घटाटोप श्रृंगार होगा। वहीं इसके पहले शनिवार के दिन भगवान महाकाल का शेषनाग श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल के आकर्षक रूप के दर्शन कर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। सुबह करीब आठ बजे परंपरा अनुसार कोटितीर्थ कुंड के पास स्थित भगवान श्री कोटेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक-पूजन हुआ।

इसके बाद सुबह करीब नौ बजे गर्भगृह में पूजा-पाठ का कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया। 11 ब्राह्मणों ने इसके बाद रुद्र पाठ किया। दोपहर करीब एक बजे भोग आरती में भगवान को नैवेद्य लगाया गया। दोपहर करीब तीन बजे संध्या पूजा के बाद भगवान का शेषनाग श्रृंगार किया गया।

बता दें कि धर्मधानी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अर्पणम के तहत मोक्षदायिनी शिप्रा के विभिन्न घाटों पर 18 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपोत्सव की तैयारी नगर निगम द्वारा की जा रही है। वहीं नगरवासियों में भी शिव दीपावली को लेकर उल्लास का माहौल छाया है।

दीपोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए नगरवासी अपने मोबाइल पर डीपी लगा रहे हैं। इसके लिए इंटरनेट मीडिया पर कैंपेनिंग भी की जा रही है। 18 फरवरी की शाम 7:00 बजे शिप्रा के विभिन्न घाटों पर एक साथ 18 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। आपको बता दें कि यह एक प्रकार से विश्व कीर्तिमान होगा जब शिव ज्योति अर्पणम के तहत एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

जैसे-जैसे आयोजन की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। इसके प्रचार प्रसार में नगरवासी कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं, वें अपने मोबाइल की डीपी पर शिव ज्योति अर्पणम का लोगो लगा रहे हैं तथा औरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।

calender
12 February 2023, 01:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो