मध्य प्रदेश: प्रेम में रोड़ा बन रही थी मां, बेटी ने रोटी में दी नींद की गोली, प्रेमी ने गला घोंटा

ग्वालियर शहर के हजीरा इलाके में अपनी ही मां की हत्या करने वाली किशोरी और उसके प्रेमी ने रोते हुए पूरी कहानी पुलिस को बताई। किशोरी ने बताया- वह युवक से प्रेम करती थी और वह उसी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन मां प्रेम की राह रोड़ा बन रही थी।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। ग्वालियर शहर के हजीरा इलाके में अपनी ही मां की हत्या करने वाली किशोरी और उसके प्रेमी ने रोते हुए पूरी कहानी पुलिस को बताई। किशोरी ने बताया- वह युवक से प्रेम करती थी और वह उसी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन मां प्रेम की राह रोड़ा बन रही थी। वह उसके साथ घर से चली गई तो मां ने उस पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने के लिए दबाव डाला, इस कारण उसका प्रेमी जेल चला गया।

तभी उसने अपनी मां को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया था। शाम को किशोरी ने खाना बनाते समय रोटी में नींद की गोली पीसकर मिला दी, इसके बाद उसका प्रेमी घर आया। मां का पहले गला घोंटा, जब वह छटपटाई तो पेट में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर डाली। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये था पूरा मामला -

शहर के हजीरा इलाके में रहने वाली ममता कुशवाह की लाश उसी के घर में मिली थी। पलंग के नीचे कंबल में लाश लिपटी हुई थी। उसकी नाबालिग बेटी भी घर से गायब थी। शनिवार शाम को जब पुलिस को पड़ोसियों ने सूचना दी, तब यहां सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया फोर्स के साथ पहुंचे। रात से ही पुलिस को शक था कि हत्या में बेटी शामिल हो सकती है, उसका प्रेमी सोनू ओझा भी घर से गायब था।

सीएसपी भदौरिया ने बताया कि देर रात मृतका की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब दोनों ने बताया कि ममता उनके बीच का रोड़ा थी। जब वह घर से सोनू के साथ चली गई तो हैबियस कार्पस लगाई। वह मेडिकल परीक्षण कराना नहीं चाहती थी, लेकिन उसकी मां ने धमकी दी। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराना पड़ा। इस वजह से सोनू जेल गया।

इस मामले में कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था। ममता ने इतना दबाव डाला कि दोनों ने उसकी हत्या करने का प्लान बना डाला। सोनू उसे तीन दिन पहले ही नींद की गोलियां दे गया था। इसे पीसकर आटे में मिलाया और इस आटे से जो रोटी बनाई वह ममता ने खाई।

वह गहरी नींद में थी। रात ढाई बजे सोनू घर आया। सोते में उसने पहले गला दबाया, जब वह छटपटाई तो ममता की बेटी ने तकिये से उसका मुंह दबा दिया और इसके बाद सोनू ने पेट में चाकू मार दिए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों घर छोड़कर भाग गए।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज आज लेंगे मंत्री और अधिकारियों की बैठक

 

  •  
calender
02 January 2023, 11:40 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो